Pradhan Mantri Mudra Loan Yojana in Hindi | Pradhan Mantri Mudra Loan Yojana online form 2021 | Pradhan Mantri Mudra Yojana Toll-Free Number | Mudra Loan Yojana in Hindi
Pradhan Mantri Mudra Yojana (PMMY) – मुद्रा लोन योजना को प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा अप्रैल, 2015 मे लाया गया था। ये योजना उन लोगों के लिए है जो लघु वर्ग का व्यवसाय कर रहे है परंतु उनके पास ज्यादा धन नहीं है की अपने दुकान को आगे बढ़ाए। इसी बात को ध्यान मे रखते हुए प्रधानमंत्री द्वारा यह स्कीम शुरू किया गया है। मुद्रा लोन योजना के तहत अधिकतम 10 लाख रुपये का लोन मुहैया कराया जाता है, इस लोन को आप अपने नजदीकी शाखा से संपर्क करके ले सकते है या आप चाहते है ऑनलाइन फॉर्म को भरना तो इस लख को पूरा पढे
पहले क्या होता था अगर कोई व्यक्ति अपना दुकान खोलना चाहता है या उसके दिमाग मे कोई नया आइडिया है जिससे वो देश के या अपने लिए जिससे वो आगे बढ़ सके पर उसके पास पैसा नहीं होने के वजह से वो अपने सपने को पूरा नहीं कर पाता था, अगर वो लोन लेने के लिए बैंक जाता था तो उसे कई कारणों के वजह से बैंक द्वारा लोन भीनहीं पाता था जैसे की गारंटी के तौर पर बैंक को देना पड़ता था या बैंक मे बहुत सारे नियम के वजह से।
इसमे प्रधान मंत्री मुद्रा लोन योजना के आने से बिना गारंटी के लोन को प्राप्त कर सकते है और अपने सपनों को पूरा कर सकते है।
Table of Contents
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना क्या है? Pradhan Mantri Mudra Loan in Hindi
भारत मे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग यानि SME और MSME इस प्रकार के उद्योग धंधे बहुत ही ज्यादा है। इस प्रकार के जीतने भी लोग ये बिजनस कर रहे है उनके पास अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए उचित पैसे नहीं है, इसी बात को प्रधानमंत्री के द्वारा मद्दे नजर रखते हुवे ‘प्रधान मंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत माइक्रो यूनिट डेवलपमेंट एण्ड रिफाइनैन्स एजेंसी (MUDRA) लोन स्कीम कि शुरुआत की गई है।
इस मुद्रा लोन के तहत 3 तरह के लोन दिए जाते है, शिशु, किशोर और तरुण। अधिकतम 10 लाख रुपये तक लोन दिए जाते हैं। लोन को भरने की अवधि 3 साल से लेकर 5 साल के मध्य है।
Pradhan Mantri Mudra Yojana के अंतर्गत कार्य 2020 तक
जैसा की आपको पहले बताया गया है मुद्रा लोन योजना की शुरुआत प्रधान मंत्री के द्वारा 8 अप्रैल, 2015 को किया गया था। यह सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग करने वाले लोगों के लिए खोल गया है जिससे वो अपने व्यापार को बढ़ा सके। अभी तक जारी रिपोर्ट के अनुसार 2015-2020 बीते पाँच वर्षों मे 24.48 करोड़ लोगों के ऋण खातों मे 12.30 लाख करोड़ रुपये जारी किया जा चुका है।
मुद्रा लोन के प्रकार – Types of Mudra Loan Yojana
मुद्रा लोन को तीन भागों मे बाटा गया है – 1. शिशु मुद्रा लोन, 2. किशोर मुद्रा लोन, 3. तरुण मुद्रा लोन
- शिशु लोन – इस लोन के तहत अधिकतम 50,000 रुपये का ऋण दिया जाता है यह खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो सूक्ष्म उद्योग से जुड़े हुए है या जिन्होंने इस प्रकार के उद्योग को शुरू करने का सोच रहे है। इस लोन पर ब्याज 10% से 12% तक है लोन की अवधि अधिकतम 5 साल के लिए है।
- किशोर लोन – ये लोन सबसे ज्यादा उनके लिए जरूरी है जिन्होंने व्यवसाय तो शुरू कर दिया है परंतु उस व्यवसाय के लिए ग्रो करने के लिए ज्यादा पैसे उपलब्ध नहीं है। इस लोन मे 50,000 रुपये से लेकर 5 लाख रुपये है। इस लोन पर ब्याज बैंक के द्वारा जारी किया जाता है कि किस इंडस्ट्री मे व्यवसाय किया गया है। इस लोन को भी लेने वाले को 5 साल का समय दिया जाता है।
- तरुण लोन – इस लोन के तहत 5 लाख से 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है। ये उन लोगों के लिए है जो अपने व्यापार और बढ़ाना चाहते है इसके साथ कोई बड़े तरह के उद्योग को कर रहे है।
प्रधान मंत्री मुद्रा लोन के लाभ – Benefits of Mudra Loan Yojana
- यह लोन सरकारी लोन के तहत दिया जा रहा है जो गरीबों के हित के लिए है
- यह लोन सूक्ष्म, लघु और मझोले व्यापारियों के लिए है
- गरीब व्यापारी को इसका फायदा यह है कि इसके बदले किसी तरह का कोई चार्ज नहीं लगता है नाही किसी चीज को बैंक को दिखाना है।
- मुद्रा लोन योजना मे कम ब्याज पर लोन दिया जा रहा है
- अगर आप खेती करते है तब भी यह लोन आपको मिलेगा
- लोन के राशि को निकालने के लिए ग्राहक को मुद्रा कार्ड दिया जाता है जो की बहुत ही अच्छा सुविधा है
- यह लोन बिना किसी गारंटी के दिया जाता है।
प्रधान मंत्री मुद्रा लोन योजना का बेसिक उद्देश्य
मुद्रा लोन योजना का लाभ निम्नलिखित तरीकों से लिया जा सकता है –
कॉमर्शियल वाहन – ऑटो-रिक्शा, ट्रैक्टर-ट्राली, ई-रिक्शा, टाटा मैजिक जैसे छोटी गाड़ियों को लेने के लिए भी लोन दिया जाता है। जिससे आपकी इंकम हो सके
छोटे सर्विस दुकान – अगर आप सैलून, जिम, टैलर का दुकान, मोबाईल का दुकान, साज-सौन्दर्य इत्यादि ऐसे ही मिलते अनेक प्रकार के दुकानों के लिए उत्तम है।
कृषि और मवेशी पालन मे – मछली पालना, गए, भैस, भेड़, बकरी आदि तरह के छोटे कार्य जो भी कृषि के अंतर्गत आते है।
- प्रधान मंत्री के इस योजना के तहत छोटे व्यापारियों को बहुत लाभ मिलेगा वो समय से पहले अपने कारोबार को बढ़ा सकते है।
- SME और MSME के कार्य क्षेत्र मे लोन के वजह से काफी सुधार होगा जिससे युवा लोगों को नौकरी के अवसर, और अपना छोटा बिजनस करके कमाने के दरवाजे खुलेंगे।
- लोन को सही समय पर चुकाने से बैंक और ग्राहक मे अच्छा समझ बनेगा जिससे बैंक आगे चलकर ग्राहक को ऋण आसानी से दे पाएगा।
मुद्रा लोन लेने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज की जानकारी
- भारत का नागरिक होना चाहिए
- मुद्रा लोन लेने की लिए 18 वर्ष से कम की आयु नहीं होना चाहिए
- किसी बैंक मे डीफाल्टर घोषित नहीं होना चाहिए
- पहले किसी प्रकार के लोन नहीं लिया हो और लिया हो चुका चुका हो
- आवेदक के पहचान का प्रमाण (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड पासपोर्ट)
- लोन लेने वाले का निवास का प्रमाण के रूप मे (आधार कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड)
- बिजनस का प्रमाण, बिजनस का रोल मॉडल, बिजनस कहा करना है उसका पता
- बैंक के द्वारा 6 महीने का इंकम प्रूफ, ITR
- पासपोर्ट के आकार का फोटो
- जिस भी जाती के है उसका जाती प्रमाण पत्र
- दुकान अगर रेंट पर है तो रेंट का प्रूफ
प्रधान मंत्री मुद्रा योजना ऑनलाइन अप्लाइ – Mudra Loan Yojana Online Apply
मुद्रा लोन को लेने के लिए यह पर सटीक तरीके से बताया जा रहा है कैसे भरना है और विडिओ भी दिया जा रहा है जिसको देख कर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है
- सबसे पहले https://www.mudra.org.in/ के लिंक पर क्लिक करके इस वेबसाईट को खोल लेना है
- उसके बाद इस लिंक 👇 पर क्लिक करके https://udyamimitra.in/ के वेबसाईट को खोल लेना है
- udaym mitra के वेबसाईट पर अप्लाइ now करके
- यहाँ एक नया विंडो खुलेगा जहां पर मोबाईल नंबर, ईमेल-आइडी और नाम भरना है
- मोबाईल नंबर पर एक OTP भेज जाएगा OTP को डालकर वेरफाइ कर लेना है और ओके पर क्लिक कर देना है
- एक नया फॉर्म खुलकर सामने आ जाएगा जेन्डर, कटेगरी, एड्रैस इन सब चीजों को भर देना है
- दूसरा डीटेल जैसे की जॉब, जॉब का इक्स्पीरीअन्स ये सब चीजे डालकर कर सबमिट कर देना है।
- सबमिट करते ही udyam mitra मे आपका अकाउंट बन जाएगा
- लोन को अप्लाइ करने के लिए इस ऑप्शन पर क्लिक करना है जो ग्रीन कलर का है
- यहाँ क्लिक करते ही लोन के ऑप्शन पर पहुँच जाएंगे जिस भी लोन को लेना है उसको सिलेक्ट कर लेना है
- आगे अपना नाम, पता, डॉक्यूमेंट, सारा भर कर सब सबमिट कर देना है
- इसके बाद printout निकाल लेना है
- और जिस भी बैंक से आवेदन किया है उस बैंक के शाखा पर जाकर मिलना है
- वो सब कुछ डाटा आपका चेक करेंगे फिर आपको लोन दे देंगे।
मुद्रा योजना के तहत लोन देने वाले निम्नलिखित बैंक के नाम यहाँ दिए गए है –
- इलाहाबाद
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
- आंध्रा बैंक
- बैंक ऑफ इंडिया
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र
- एक्सिस बैंक
- बैंक ऑफ बड़ौदा
- कार्पोरेशन बैंक
- फेडरल बैंक
- HDFC बैंक
- ICICI बैंक
- IDBI बैंक
- इंडिया बैंक
- इंडियन ओरिएंटल बैंक
- जम्मू एण्ड कश्मीर बैंक
- कर्नाटक बैंक
- कोटक महिंद्रा बैंक
- ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स
- पंजाब एण्ड सिड बैंक
- पंजाब नैशनल बैंक
- सारस्वत बैंक
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
- सिंडीकेट बैंक
- तमिलनाड मर्सेटाइल बैंक
- UCO बैंक
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
- यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया
मुद्रा लोन मे दिया जाने वाला मुद्रा कार्ड क्या है?
मुद्रा कार्ड एक प्रकार का एटीम कार्ड (डेबिट कार्ड) है जो कि हर मुद्रा लोन लेने वाले लाभार्थी को दिया जाता है। जब आवेदक मुद्रा लोन के लिए आवेदन करता है तब उसका मुद्रा लोन पास हो जाता है इसकी बाद उसका मुद्रा लोन का खाता खुलता है इसी खाते मे लोन का पैसा आता है। मुद्रा कार्ड के द्वारा मुद्रा लोन को आवेदक एटीम के द्वारा निकाल सकता है।
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना हेल्पलाइन नंबर – Pradhan Mantri Mudra Yojana toll-free no. list by state wise
S. No. | राज्य/State | टोल फ्री नंबर / Toll Free No. |
---|---|---|
1 | Uttar Pradesh | 18001027788 |
2 | Madhya Pradesh | 18002334035 |
3 | Assam | 18003453988 |
4 | Tripura | 18003453344 |
5 | Uttrakhand | 18001804167 |
6 | West Bengal | 18003453344 |
7 | Orissa | 18003456551 |
8 | Nagaland | 18003453988 |
9 | Punjab | 18001802222 |
10 | Rajasthan | 18001806546 |
11 | Tamil Nadu | 18004251646 |
12 | Sikkim | 18003453988 |
13 | Andhra Pradesh | 18004251525 |
14 | Bihar | 18003456195 |
15 | Chandigarh | 18001804383 |
16 | Chhattisgarh | 18002334358 |
17 | Goa | 18002333202 |
18 | Gujarat | 18002338944 |
19 | Haryana | 18001802222 |
20 | Himachal Pradesh | 18001802222 |
21 | Jammu & Kashmir | 18001807087 |
22 | Jharkhand | 18003456576 |
23 | Karnataka | 180042597777 |
24 | Lakshadweep | 04842369090 |
25 | Maharashtra | 18001022636 |
26 | Manipur | 18003453988 |
27 | Meghalaya | 18003453988 |
28 | Mizoram | 18003453988 |
29 | Delhi | 18001800124 |
30 | Puducherry | 18004250016 |
31 | Tamil Nadu | 18004251646 |
32 | Dadra & Nagar Haveli | 18002338944 |
33 | Daman & Diu | 18002338944 |
34 | Kerala | 180042511222 |
35 | Andaman & Nicobar Islands | 18003454545 |
36 | Arunachal Pradesh | 18004251525 |
National Toll-Free No.
18001801111 |
1800110001 |