e shram card kaise banaye | ई श्रम कार्ड कैसे बनवाएं | श्रम कार्ड को ऑनलाइन कैसे बनवाएं | ई श्रम कार्ड के लिए कैसे आवेदन करे | e shram card benefits in hindi 2022 | e shram card ke fayde
देश मे असंगठित मजदूरों और कामगारों को डायरेक्ट लाभ पहुँचाने के लिए भारत सरकार ने ई श्रम कार्ड (e shram card) को बनवाने के लिए Online Portal को बनाया है। इस पोर्टल पर आवेदन करके सभी तरह के सरकारी लाभ का फायदा उठाया जा सकता है।
मोदी सरकार देश मे अभी जीतने श्रम कार्ड बने हुए है उनके खाते मे लगातार चार महीने तक हर माह 1000 रुपये भेजेगी। आप खुद मोबाईल से ई श्रम कार्ड को बना सकते है। अगर नहीं बना पा रहे तो अपने नजदीकी को कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर बनवा सकते है।
Table of Contents
E Shram Card Online Apply in Hindi 2022 | E Shram Card Kaise Banaye
योजना का नाम | ई श्रम कार्ड |
योजना मे लगने वाला शुल्क | श्रम कार्ड बिल्कुल फ्री है (इसके लिए कोई पैसा नहीं लगता है) |
योजना का लाभ | देश के असंगठित कामगारों और मजदूरों को |
योजना कहाँ कहाँ शुरू है | पूरे देश में |
योजना के लिए कैसे आवेदन करना है | ऑनलाइन आवेदन करना है |
योजना के लिए पोर्टल | https://eshram.gov.in/home |
योजना किसके द्वारा शुरू किया गया है | ई श्रम कार्ड योजना भारत सरकार के लेबर के तहत शुरू किया गया है |
ई श्रम कार्ड को बनाने के लिए https://eshram.gov.in/home इस वेबसाईट पर जाना होगा। यह वेबसाईट श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour & Employment) के द्वारा चलाया जाता है। ई श्रम कार्ड को बनवाने के लिए व सरकारी लाभ पाने के लिए आपको यह कार्ड बनवाना जरूरी है। यह कार्ड मजदूरों, ठेला लगाने वाले, बढ़ई कारीगर, पाइप फिटर कारीगर, राजगृह मिस्त्री, लेबर, फेरी लगाने वाले के लिए है। अगर आपकी आमदनी महीने की 10,000 से 20,000 है तो आपको यह कार्ड बनवाना चाहिए। महीने की आय 20 हजार से ज्यादा नहीं होनी चाहिए तभी ये लाभ आपको मिलेगा। मैं यहाँ पर वेबसाईट का लिंक दे देता हूँ जहां से आप देख सकते है कि इस सेक्टर के सभी लोगों का ई श्रम कार्ड बन रहा है। सभी सेक्टर की लिस्ट दिया गया है। https://register.eshram.gov.in/#/web-dashboard आप आसानी से अपने मोबाईल से श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है आपको इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है और जरूरी नहीं कि आपके पास कंप्युटर होगा तभी बना सकते है।
ई श्रम कार्ड मोबाईल से खुद से बनाने के लिए जरूरी है आपके आधार कार्ड से मोबाईल नंबर लिंक होना चाहिए। नहीं लिंक है तो आप नहीं बना सकते है। तब आपको अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाना पड़ेगा। वहाँ वो आपके आधार कार्ड नंबर के जरिए फिंगरप्रिन्ट के मदद से श्रम कार्ड बना देगा।
यह भी पढे:- प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के लिए कैसे आवेदन करे?
ई श्रम कार्ड के लिए पात्रता | E Shram Card Eligibility in Hindi 2022
श्रम कार्ड बनाने के लिए निम्न पात्रता की जरूरत है –
- आधार कार्ड होना जरूरी है।
- आधार कार्ड से मोबाईल नंबर लिंक होना चाहिए।
- आपके नाम से बैंक अकाउंट होना चाहिए।
- आपकी उम्र 16 साल से 59 साल के मध्य होनी चाहिए।
ई श्रम कार्ड मोबाईल से कैसे बनायें | Shram Card Online Apply through Mobile
E Shram Card बनाना बिल्कुल आसान है। तब जब आपके आधार कार्ड से मोबाईल नंबर लिंक हो।
1- सबसे पहले गूगल मे सर्च करे e shram card registration
2- सबसे पहले वाले लिंक पर क्लिक करके hompage पर आ जाए
3- इसके बाद Self Registration पर क्लिक करके नया टैब खोल ले

4- Registration on e-shram पर क्लिक करते ही एक और नया टैब ओपन हो जाएगा

5- सबसे पहले अपने आधार कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर को डाले फिर captcha कोड डाले EPFO और ESIC पर नो रहने दे फिर सेंट OTP पर क्लिक करे
6- अब आपके मोबाईल नंबर पर 6 अंकों का OTP आएगा उस OTP को भर कर सबमिट कर दे।
7- अब अपना आधार कार्ड नंबर डालकर,agree पर टिक करके सेंट OTP पर क्लिक कर देना है।
8- दुबारा OTP आएगा इसको भर कर सबमिट कर देना है।
9- आपका पूरा डाटा आधार कार्ड से पोर्टल फेच कर लेता है। इसमे आपका नाम और पता रहता है। और कुछ संबंधित जानकारियाँ
10- इसके बाद पर्सनल डीटेल भरना है, इसमे वैवाहिक जीवन, अपने पिता या पति का नाम, अपना कास्ट और नॉमिनी डीटेल को भरना है।
11- इसके बाद सेव और कन्टिन्यू पर क्लिक कर देना है।
12- इसके बाद अपना करंट अड्रेस को भरना है, इसमे अपना जिला, मकान नंबर, राज्य, पिनकोड को भरना है। इसके ठीक नीचे पर्मनन्ट अड्रेस का ऑप्शन है। यहाँ पर सैम एड्रैस है तो टिक कर देना है। अलग एड्रैस हो तब दूसरा एड्रैस भर देना है।
13- इसके बाद अपने शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification) और इंकम को भरना है।
14- इसके बाद अपने व्यवसाय के बारे में भरना है। आप क्या काम करते है, कितने साल से करते है, अपने व्यवसाय से जुड़े कोई पढ़ाई किया है की नहीं भर कर सेव करके आगे बाढ़ जाना है।
15- इसके बाद अपना अकॉउन्ट नंबर, IFSC कोड, बैंक में आपका नाम , बैंक का नाम भरना है।
16- सेव करके आगे बढ़ जाना है। अब आपका पूरा डीटेल जानकारी एक साथ दिखाई देगा। सभी जानकारी को अच्छे से चेक करके अग्री करके सबमिट कर देना है।
17- सबमिट करते ही आपका ई श्रम कार्ड बनकर आपके सामने शो होने लगेगा। इसको डाउनलोड करके सेव कर लेना है फिर प्रिन्ट कराकर लैमनेशन करा ले।
अब आपका ई श्रम कार्ड बनकर तैयार है।
ई श्रम का फायदा | Benefits of E Shram Card in Hindi
ई श्रम कार्ड बनने के बाद देश के मजदूरों को रोजगार मिलने की संभावना बढ़ जाती है। इससे असंगठित क्षेत्रों से जुड़े कामगारों और श्रमिकों का रिकॉर्ड सरकार के डेटाबेस में आ जाता है। ऐसे में काम के लिए उनको प्राथमिकता दी जाएगी।
इसके अलावा ई-श्रमिकों को 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी दिया जाता है। ई श्रम कार्ड धारक श्रमिकों को ये बीमा कवर भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा के अंतर्गत दिया जाता है।
ई श्रम कार्ड की मदद से श्रमिक भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। भारत में बड़े स्तर पर असंगठित क्षेत्रों से जुड़े लोग ई श्रम कार्ड को बनवा रहे हैं।
ई श्रम कार्ड क्या है? यह क्यों बनवाया जा रहा है?
ई श्रम कार्ड या ई श्रमिक कार्ड भारत सरकार द्वारा मजदूरों और असंगठित कामगारों के लिए बनवाया जा रहा एक तरह का पहचान पत्र है। ई श्रम कार्ड, आधार कार्ड के जैसे ही दिखाई देता है। इसमे भी 12 अंकों का यूनीक कोड दिया रहता है। श्रम कार्ड 20000 से कम आय वाले लोगों का बनाया जा रहा है। श्रम कार्ड से मजदूरों को सस्ता राशन और फ्री राशन, महीने के खाते मे सरकारी पैसा और सरकारी काम लाभ मिलता है।
श्रमिक कार्ड बनवाने पर सरकार कितने रुपये दे रही है?
श्रमिक कार्ड जिसका भी बना है उसे सरकार लगातार चार महीने तक उसके खाते में 1000 रुपये मासिक दे रही है।
ई श्रम बनवाने का कितना रुपया लगता है?
ई श्रम कार्ड बनवाने को कोई शुल्क नहीं लगता है। यह बिल्कुल फ्री है।
एक मोबाईल नंबर से कितना ई श्रम कार्ड बनेगा?
एक मोबाईल नंबर से केवल तीन ई श्रम कार्ड बनेगा।
क्या मोबाईल से घर बैठे ई श्रम कार्ड बना सकते है?
जी हाँ! आप घर बैठे अपने मोबाईल से ई श्रम कार्ड बना सकते है। इसके लिए आपका आधार कार्ड मोबाईल नंबर से लिंक होना जरूरी है।
कॉमन सर्विस सेंटर पर ई श्रम कार्ड कैसे बनता है?
कॉमन सर्विस सेंटर पर आपके फिंगर प्रिन्ट से ई श्रम कार्ड बनता है।